नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस ने रविवार दिन में चुनाव आयोग कार्यालय की दीवारों पर मतदाता सूची में हेर-फेर का आरोप लगाते हुए पोस्टर लगाए। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह संगठन के देशव्यापी अभियान की शुरुआत है। लोकतंत्र की नीलामी अब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पोस्टर को लगाने के पीछे मुख्य मकसद चुनाव आयोग से यह पूछना है कि ब्राजील की एक महिला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 22 वोट कैसे डाले। इसका मतलब साफ है कि हमारे देश का चुनाव आयोग इस धांधली के समय सो रहा था। चिब ने कहा कि यह सवाल पूरे देशभर में उठाए जाएंगे और चुनाव आयोग से जवाब मांगा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...