नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या सात के समीप लगा एस्केलेटर मरम्मत के बाद चालू कर दिया गया है। एस्केलेटर संख्या 54 वर्ष 2005 में यहां लगाई गई थी, जिसे 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस वजह से उसे मरम्मत के लिए बीते 16 दिसंबर को बंद किया गया था। पूरी तरह से ठीक करने के बाद 30 दिसंबर को यह एस्केलेटर एक बार फिर मेट्रो यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...