नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भलस्वा इलाके में दिल्ली सरकार द्वारा तैयार कराए गए 7400 फ्लैट जल्द गरीबों को आवंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार किए गए यह फ्लैट आवंटित नहीं होने की वजह से जर्जर हालत में पड़े हैं। वर्षो से खाली पड़े इन फ्लैटों को देखकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और इसे दिल्ली के गरीब परिवारों के साथ सबसे बड़ा अन्याय बताया। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन फ्लैटों को जल्द तैयार किए जाएं, ताकि इन्हें झुग्गीवासियों को आवंटित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उन लाखों गरीब परिवारों के बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो आज भी झुग्गियों में रहने क...