नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वेलकम इलाके में पांच जनवरी की रात पुरानी रंजिश के चलते पार्क में घूम रहे दो दोस्तों को तीन बदमाशों ने चाकू से गोद दिया। वारदात में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में वेलकम थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेलकम इलाके में कूड़ा खत्ता, पिल्ली मिट्टी के पास दो लोगों को चाकू मारने की सूचना मिली थी। वेलकम थाना एसएचओ रूपेश खत्री अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अल्ताफ अली की हालत गंभीर बनी हुई है। सीसीटीवी से मिला सुराग पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर विश्लेषण शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.