नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बाबा हरिदास नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट टूटने का मामला सामने आया है। हादसे में एक मजदूर की लिफ्ट की चपेट में आने से मौत हो गई है। मामले की सूचना के बाद पहुंची बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने ठेकेदार और मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 30 वर्षीय मुकेश यादव के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय मुकेश यादव अपने दोस्तों के साथ दिचाऊं कला गांव में गोवर्धन के मकान में किराए पर रहता था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। मुकेश के साथ रहने वाले राहुल ने पुलिस को बताया कि वह दिचाऊं कला गांव के नजदीक एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। 22 नवंबर को काम करते समय मकान की तीसरी मंजिल पर निर्माण का सामान लिफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.