नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शारीरिक छवि का भी मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। यही वजह है कि दुबले और मोटापे से पीड़ित युवा अपनी शारीरिक छवि को लेकर चिंता, शर्म और संकोच में रहते हैं। इससे उनके आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। एम्स के डॉक्टरों द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। एम्स का अध्ययन जर्नल ऑफ एजुकेशन एंड हेल्थ प्रमोशन में प्रकाशित हुआ है। यह अध्ययन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की परियोजना का हिस्सा है। एम्स के डॉक्टरों ने अक्तूबर से दिसंबर 2023 के बीच एम्स के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचने वाले 1071 युवाओं पर अध्ययन किया। उनकी औसत उम्र 22 वर्ष थी। अध्ययन में शामिल 25.2 प्रतिशत युवा मोटापे से पीड़ित थे। वहीं 11.50 प्रतिशत युवा दुबले थे। उनका वजन सामान्य से कम था। अध्ययन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.