नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में डेंगू के कारण दो मौतें हुईं। इसमें शालीमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती नौ साल की बच्ची और निगम के दिलशाद गार्डन स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती 48 वर्ष के शख्स की डेंगू के कारण मृत्यु हुई। दिल्ली नगर निगम की मच्छर जनित बीमारियों की एक नवंबर की साप्ताहिक रिपोर्ट में इन दो मौतें को दर्ज किया गया। इसके बाद से इसे लेकर दिल्ली में सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को घेरते हुए आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए हैं। ---------- भाजपा के पास स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारी नहीं : नेता विपक्ष इसे लेकर निगम में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने बुधवार को प्रतिक्रिया देते हुए सत्ता पक्ष पर कई आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास न तो स्वास्थ्य व्...