नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। बिंदापुर पुलिस ने जीपीएस के साथ ही नकली चाबी की मदद से कार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय सरवर अली और 38 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की चार कारें, नौ कारों की नंबर प्लेट, आईपैड और एक स्कैनिंग सेंसर बरामद किया है। दोनों आरोपी वर्कशॉप में काम करते हैं और पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। ये वर्कशॉप में आने वाली कारों में जीपीएस लगाने और नकली चाबी बनाने के बाद उसे मोबाइल फोन से लगातार ट्रैक करते थे। सही मौका मिलने पर कार चुरा लेते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि गत आठ दिसंबर को रीना ने पुलिस को एक शिकायत दी। उसने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.