नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी इलाके में बीते दो जनवरी को दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे इन दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने के बाद तीसरे पर भी हमला करने की बात कह रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों ही आरोपी फरार हैं। मामले की जांच में जुटी जहांगीरपुरी थाना पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना दो जनवरी की है। दरअसल जहांगीरपुरी इलाके के के. ब्लॉक में दिनदहाड़े बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पीड़ितों की पहचान अंशु और विमल के रूप में हुई है। आरोपियों ने हमला करने के बाद वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, अबतक की जांच में यह पता चला है कि हमलावर नाब...