नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राजधानी के बिंदापुर इलाके में वर्ष 2019 में घरेलू विवाद के चलते हुए दोहरे हत्याकांड में द्वारका जिला अदालत ने आरोपी सुनील अरोड़ा को दोषी करार दिया है। आरोपी ने अपनी मां लता अरोड़ा और छोटे भाई राजेंद्र अरोड़ा की बेरहमी से हत्या की थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार जैन की अदालत ने माना कि आरोपी ने गुस्सा और पारिवारिक ईर्ष्या की वजह से वारदात को अंजाम दिया। यह सनसनीखेज घटना 23 अप्रैल 2019 की रात उत्तम नगर के राजापुरी की गली नंबर-5 में हुई थी। इस घटना में खून से लथपथ राजेंद्र मदद की गुहार लगाते हुए घर से बाहर आया था। उसने पड़ोसियों को बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील उसे और उनकी मां को जान से मारने पर उतारू है। जब पड़ोसी उसे बचाने आगे आए तो सुनील हाथ में चाकू लिए गेट पर खड़ा था। उ...