नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन (एनडीएमसी) ने पालिका धाम कॉम्प्लेक्स को असुरक्षित घोषित कर दिया है। परिषद के नगर पालिका आवास विभाग द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि गोल मार्केट स्थित इस आवासीय परिसर की संरचना जर्जर हो चुकी है और इसे निवास के लिए असुरक्षित पाया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी निवासियों को तत्काल प्रभाव से परिसर खाली करने की सलाह दी गई है। परिषद ने सभी आवंटियों से सहयोग की अपील करते हुए सात मार्च 2026 तक भवन खाली करने को कहा है। यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...