नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विभिन्न नामी कंपनियों के एक्सपायर हो चुके खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पादों को फर्जी पैकिंग के साथ नए स्टॉक के तौर बेचने वाले गिरोह के अब मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी अकरम अंसारी सीमापुरी का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने शहीद नगर स्थित उसके गोदाम से एक्सपायर सामान का भारी जखीरा बरामद किया है। इससे पहले पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर करीब एक हजार किलो एक्सपायर्ड खाने-पीने के उत्पाद और कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किए थे। पुलिस ने अब पहले से गिरफ्तार किए गए आरोपी ओमप्रकाश शर्मा की की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी व गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम ...