नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी डेंगू के आंकड़ों को लेकर आप और भाजपा के बीच सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र और निगम द्वारा जारी डेंगू के आंकड़ों में काफी अंतर है। आप ने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के 'नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल और एमसीडी की रिपोर्ट में डेंगू के केस में बहुत अंतर है। स्वास्थ्य मंत्रालय इस साल दिल्ली में डेंगू के 16,866 मामले बता रहा है, जबकि एमसीडी सिर्फ 1493 मामले बता रहा है। आप ने दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली में अब तक डेंगू से 19 मौतें बता रहा है। मेडिकल सर्टिफिकेशन डाटा के मुताबिक डेंगू से 538 मौतें दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...