नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चांदनी चौक स्थित कपड़े की दुकान में शुक्रवार रात को आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब दस बजे कूचा रहमान स्थित कटरे की एक दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एहतियातन आसपास की इमारत में मौजूद लोगों को बाहर निकाला दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...