नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। इंडिगो की उड़ाने निरस्त होने से दिल्ली के सिर्फ होटल-रेस्तरां ही प्रभावित नहीं हुए, बल्कि व्यापार और पर्यटन सेक्टर को भी बड़ा झटका लगा है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का कहना है कि इंडिगो संकट की वजह से दिल्ली के विभिन्न सेक्टरों को तकरीबन 1000 करोड़ का नुकसान हुआ है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट से 1.5 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। इनमें से लगभग 50,000 व्यापारी और उद्यमी होते हैं। इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले कारोबारियों की संख्या में कमी आई है और इसका असर व्यापार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विभिन्न बाजारों के दुकानदारों से मिले फीडबैक के आधार पर अनुमान है कि बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.