नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली,व.सं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बोलने में त्रुटि के मामले को लेकर भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चाहें मुख्यमंत्री के बोलने की त्रुटि पर टिप्पणी करना हो या फिर महिला सम्मान भत्ते को लेकर बयान यह आप नेता केवल अपने को हास्य का विषय बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...