नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में ऑटो चालकों को अपने वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए 800 रुपये देने पड़ रहे हैं। ऑटो यूनियन का कहना है कि पहले यह जांच निशुल्क थी, लेकिन मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन करने पर 800 रुपये शुल्क लिया जाने लगा है। यूनियन का आरोप है कि परिवहन विभाग की ओर से स्कूल कैब और टैक्सियों की फिटनेस जांच फीस में भी 800 रुपये की बढ़ोतरी कर नया बोझ थोपा जा चुका है। ऑल दिल्ली ऑटो-टैक्सी ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा का कहना है कि वर्ष 2019 से दिल्ली में ऑटो की फिटनेस जांच निशुल्क थी। अब मंगलवार से जो ऑटो चालक अपने वाहन की फिटनेस जांच कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, उनसे 800 रुपये फीस ली जा रही है। ऑटो चालकों पर एक साथ 800 रुपये का बोझ डाल दिया गया है, इससे दिल्ली में पंजीकृत एक लाख से...