नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को अनधिकृत व्हाट्सऐप ग्रुप से नहीं जुड़ने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (डीडीसीई), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ने स्पष्ट किया है कि वह अपने किसी भी यूजी या पीजी पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए कोई आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप संचालित नहीं करता है। एसओएल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि छात्र किसी अनौपचारिक या निजी व्हाटऐप ग्रुप से जुड़ते हैं, तो उससे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान, भ्रम या समस्या के लिए विभाग या विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.