नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा घोषित बदमाश को गुरुवार को रघुवीर नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ मुर्गा के तौर पर हुई है। डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि मोनू ने वर्ष 2021 में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता में एक युवक को चाकू मार दिया था। इस बाबत राजौरी गार्डन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद से वह फरार हो गया। फिर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इस बीच इंस्पेक्टर संदीप तुषीर की टीम को सूचना मिली कि आरोपी अभी रघुवीर नगर इलाके में छिपा हुआ है। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...