नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका जिला पुलिस ने बुधवार को चोरी और गुम हुए 270 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस की मॉनिटरिंग सेल ने मोबाइल फोन वापसी के लिए डीसीपी कांफ्रेंस हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त के अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वास्तविक मालिकों ने अपने मोबाइल फोन वापस पाने के बाद खुशी जताई और पुलिस स्टाफ की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...