नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निगम उपचुनाव परिणाम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा को करीब 46 फीसदी वोट मिलना बताता है कि वह दिल्ली की जनता की पसंद है। सचदेवा ने कहा कि हमने 12 में आठ टिकट महिलाओं को दिए। इनमें से छह महिला प्रत्याशी जीत गई हैं। सचदेवा ने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद आप नेताओं के बयान हताशा से भरे हैं। आप नेता टिकट वितरण में हुई धांधली और वोट खिसकने की जिम्मेदारी से बचने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि आप नेता बहुत कम अंतर से अशोक विहार हार कर एवं नारायणा जीत कर भी वोट चोरी का बयान दे रहे हैं। आप अशोक विहार में 450 वोट से हारी है और नारायणा में 148 वोट से जीती है। इसके बाद भी वह अशोक विहार में मतगणना पर सवाल खड़े कर रही है। चांदनी महल में हुई आप की हार पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.