नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करना एक पार्षद के पति को भारी पड़ गया। एक अधिवक्ता की शिकायत पर पालम गांव थाना पुलिस ने एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अधिवक्ता विशाल नागिया महावीर एन्क्लेव निवासी हैं और उन्होंने खुद को सांसी समुदाय का बताया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुरेंद्र भारद्वाज ने 29 और 30 मई 2026 को अपने फेसबुक अकाउंट पर दो सार्वजनिक पोस्ट साझा किए, जिनमें सांसी समुदाय को कथित रूप से अवैध शराब के कारोबार से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। साथ ही पोस्ट में समुदाय के लोगों को राज नगर-2 में नहीं रहने देने जैसी बातें भी लिखी गई...