नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नई दिल्ली, प्रसं। नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन व संसद मार्च के दौरान घायल 21 वर्षीय युवती को दस दिन बाद गुरुवार को आरएमएल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि युवती को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था लेकिन इलाज के बाद वह संतोषजनक रूप से ठीक है। युवती 20 जुलाई को संसद मार्च में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। उस दौरान लाठीचार्ज और हिंसा होने के कारण वह घायल हो गई थी। वह खुद से ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी। इस वजह से उसे आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा था। यह भी पढ़ें- CJP के संसद मार्च में लगी थी गंभीर चोटें, हफ्ते भर वेंटिलेटर पर रहीं; अस्पताल ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अब वह युवती साफ-साफ बात कर रही है। यह भी पढ़ें- घाय...