नई दिल्ली, जुलाई 11 -- दो कर्मचारी गिरफ्तार, 37.5 लाख की लूट में 36.92 लाख बरामद नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 37.5 लाख रुपये की कथित लूट का मामला कुछ ही घंटों में पुलिस जांच के दौरान पूरी तरह पलट गया। जिस कर्मचारी ने अपने मालिक को फोन कर बताया था कि बदमाश उसके हाथ पर काटकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया, वही इस पूरी साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड निकला।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो कर्मचारियों और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर 36.92 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। तिमारपुर थाने को पीसीआर कॉल के जरिए बुराड़ी चौक के पास झपटमारी की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी में पांच लाख रुपये की लूट बताई गई, लेकिन जांच में सामने आया कि रकम 37.5 लाख रुपये थी।

शिकायतकर्ता की कहानी शिकायतकर्ता मोहन ने बताया कि वह...