लखीसराय, फरवरी 21 -- सूर्यगढ़ा। नप के बीस नंबर वार्ड के शिव दुर्गा महावीर मंदिर से जकड़पुरा जाने वाली संपर्क सड़क पर गंदे पानी के जमा रहने से लोगों को दिक्कत है। इस संपर्क सड़क के बगल में मंदिर और मध्य विद्यालय भी है। वार्ड के लोग इस तरफ से एन एच 80 पर जाते हैं। लोगों ने बताया कि पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...