संपर्क मार्ग से जुड़ पाएगा ख्यूशालकोट का भूमियां मंदिर
अल्मोड़ा, मई 11 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के ख्यूशालकोट स्थित भूमिया मंदिर अब संपर्क मार्ग से जुड़ेगा। विधायक निधि से स्वीकृत चार लाख रुपये की लागत से मार्ग के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया है। शुभारंभ करते हुए विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि मार्ग से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। ग्राम सभा मलौना के ख्यूशालकोट के लोग लंबे समय से भूमिया मंदिर संपर्क मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विधायक निधि से इसके लिए चार लाख रुपये स्वीकृत किए थे। अब संपर्क मार्ग के प्रथम चरण का कार्य शुरु हो गया है। विधायक ने शुभारंभ करते हुए कहा कि गांवों के विकास के लिए कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जनसमस्याएं प्राथमिकता के साथ हल होंगी। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपे। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.