भदोही, मार्च 16 -- भदोही। औराई थाना क्षेत्र के दीघवट गांव निवासी छोटेलाल ने तहरीर दिया। कहा कि प्रधान द्वारा उनके मकान के पीछे संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा था। थोड़ी सी जमीन छोड़ने की बात कही, जिस पर बसंतलाल, संतलाल, बबऊ बिंद और विजय ने मारपीट कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...