फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- नोएडा से पश्चिम बंगाल अपने घर जा रहे एक युवक की संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया। जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जनपद नाडिया के अंतर्गत थाना चौगडा निवासी 30 वर्षीय संजीव पिछले दिनों नोएडा निवासी अपने चाचा के घर आया था। बुधवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस द्वारा अपने घर लौट रहा था। टूंडला रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द उठा जब तक उसे उपचार उपलब्ध कराया जाता तब तक उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...