संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, आरपीएफ ने बचाई जान
गया, जुलाई 3 -- गया जंक्शन पर गुरुवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक 72 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने घायल यात्री को ट्रैक से बाहर निकालकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि गाड़ी संख्या 12330 डाउन आनंद विहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 8:46 बजे गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद सुबह 8:51 बजे ट्रेन खुलने लगी। इसी दौरान राम लखन राम (72) ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से वे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच में गिर पड़े। इससे उनके सिर और दाहिने पैर में चोट लगी है। वह मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एस-1 कोच की बर्थ संख्या-12 पर यात्रा कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर खाने-पीने का सामान लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे।
ट्रेन रोकी गई, समय रहते मिला उपचार ऑन ड्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.