कानपुर, जून 16 -- झींझक, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर -2 के सामने रेेल ट्रैक पार कर रहा एक युवक दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने शव के टुकड़े एकत्र कर छानबीन शुरू की है।झीझक रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर-2 के सामने खंभा नंबर 1080/18-16 के बीच मंगलवार दोपहर बाद एक तीस वर्षीय युवक डाउन रेल ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच वह दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए। इससे स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झींझक स्टेशन मास्टर सोनू कुमार ने मेमो भजकर जीआरपी झींझक को इसकी सूचना दी।...