कोडरमा, फरवरी 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव के लिए तीनों निकाय क्षेत्रों में प्रचार जारी है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले कुछ प्रत्याशियों को 20 से 25 लाइक मिल रहे हैं, तो उम्मीदवार परेशान हो जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। झुमरीतिलैया, कोडरमा और डोमचांच में सभी पदों के उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर जाकर अपनी प्राथमिकताओं और विकास के वादों के साथ वोट मांग रहे हैं। बताया जाता है कि डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान लाउडस्पीकर या माइक का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहता है। दूरी का नियम निर्धारित है। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे के बाहर ही व्यक्तिगत संपर्क की अनुमति होती है। निकाय चुनाव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान सोशल मीडिया की तुलना में अधिक भरोसेमंद साबित हो रहा है। प्रत्याशी...