फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- कायमगंज, संवाददाता। गंगादरवाजा कूंचा मोहल्ला में हुए वृद्ध दंपति हत्याकांड ने पुलिस की जांच को अब एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद अब पुलिस का फोकस लूटपाट के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद और प्री प्लान्ड मर्डर के एंगल पर केंद्रित हो गया है। वारदात के तरीके से अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं यह महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि गहरी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा कूंचा में हुए वृद्ध दंपति पुरुषोत्तम और पुष्पा हत्याकांड की जांच अब प्रॉपर्टी और प्लान मर्डर के एंगल पर केंद्रित हो गई है। कयास लगाया जा रहा कि वारदात केवल लूटपाट नहीं बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसमें स्थानीय जानकारी रखने वाले लोगों की भूमिका अहम रही है। अनुमान है हत्यारों को घर की बनावट, दिनचर्या...