बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- संपत्ति विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता हथियावा थाना क्षेत्र के मंदना गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान रेखा देवी, उनके पुत्र नवलेश कुमार एवं गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। घायल नवलेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा के साथ घर और जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि चाचा हिस्सा देने से इंकार कर रहे हैं और लगातार संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित ने अपने चाचा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दु...