महोबा, मई 18 -- महोबा, संवाददाता। संपत्ति विवाद को लेकर कलयुगी बेटों ने मां के साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खन्ना थाना के गांव मवई खुर्द निवासी सत्यम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर 2025 को उसके भाई रामबाबू उर्फ बग्गडिया और इंद्रपाल आए और संपत्ति विवाद को लेकर मां अमिरती देवी के साथ गाली गलौच करने लगे। मां के साथ मारपीट करने का विरोध करने पर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित रामबाबू और इंद्रपाल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।बचाव करने पर भाई को भी धुनापुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...