नोएडा, सितम्बर 17 -- नोएडा, संवाददाता। भंगेल गांव में संपत्ति विवाद में महिला के घर में घुसकर तीन लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ससुर, जेठ और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चिंकी त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह पति अनुज त्यागी के साथ भंगेल गांव में रहती हैं। ससुर, जेठ और देवर से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह 15 सितंबर की शाम चार बजे घर पर काम कर रही थीं, तभी ससुर बाली त्यागी, जेठ प्रदीप त्यागी और देवर अंकुश त्यागी छत की सीढ़ियों से घर में घुस आए। आरोपियों ने कैमरे, एलईडी टीवी तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथापाई की। इसके चलते पीड़िता को चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय...