प्रयागराज, जनवरी 3 -- मऊआइमा थाना क्षेत्र के बिसानी उर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर गांव में शनिवार की दोपहर संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर तमंचे से गोली चला दी। गले पर छर्रा लगने से युवक घायल हो गया। आरोपी तमंचा लेकर फरार हो गया। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। बिसानी उर्फ शिकोहाबाद मजरा लोकापुर गांव निवासी राम सिंह पटेल का बड़ा बेटा मुकेश पटेल शादी के बाद से ही पत्नी के साथ अलग रहता है। जबकि, अविवाहित छोटा बेटा 26 वर्षीय मुकुंद पटेल अपने पिता के साथ ही रहता है। लगभग दो साल पहले राम सिंह पटेल ने साढ़े चार बीघा जमीन का बैनामा छोटे बेटे मुकुंद के नाम कर दिया था। इसको लेकर बड़े बेटे मुकेश का अपने हिस्से की जमीन की मांग को लेकर पिता से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि शनिवार की दोपहर लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.