जहानाबाद, अप्रैल 16 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के सोहसा गांव में संपत्ति विवाद को ले दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। जख्मी ओमप्रकाश साव उम्र 32 वर्ष एवं उनकी पत्नी संगीता देवी उम्र 28 वर्ष शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के यहां पहुंचकर मारपीट करने वाले चचेरा भाई सहित पांच लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। जख्मी ओमप्रकाश साव ने बताया कि घर का विवाद के लिए मारपीट की गयी है। इसको लेकर कई बार मेहंदिया थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...