लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- शहर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में संपत्ति बंटवारे के विवाद के चलते एक मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मृतक की पत्नी ने हिस्सा न मिलने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी रामू राजपूत का अपने परिजनों के साथ काफी समय से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि रामू राजपूत कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज ओयल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था, लेकिन लखनऊ ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनीता राजपूत का आरोप है कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे में उन्हें और उनके पति को हिस्सा नहीं दिया गया था। इस...