मधुबनी, जनवरी 8 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों को चल एवं अचल संपत्ति का ब्योरा देना जबसे अनिवार्य कर दिया गया। प्रखंड में चर्चा है कि विवरण नहीं देने वाले शिक्षकों के जनवरी माह का वेतन रोके जाने का आदेश दिया गया। तबसे प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों को चिंता सता रही। प्रखंड में वर्तमान में 327 नियोजित, 409 विशिष्ट, 65 नियमित, 152 बीपीएससी विद्यालय अध्यापक तथा 59 प्रधान शिक्षक हैं। वहीं विभाग के आदेश अनुसार प्रधानाध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं नियोजित शिक्षक सभी को अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करना होगा। इसमें जमीन, मकान, वाहन, बैंक जमा, आभूषण सहित अन्य चल-अचल संपत्तियों का उल्लेख करना अनिवार्य है। शिक्षकों का मानना है कि अचानक इस तरह के निर्देश दिए जाने...