मधुबनी, मार्च 10 -- मधुबनी। सरकारी कर्मियों का संपत्ति ब्योरा अपलोड करने में मधुबनी जिला राज्य में अव्वल आया है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों का संपत्ति विवरण शामिल है। इस उपलब्धि के लिए पटना सहित बिहार भर में जिले की सराहना हो रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि डीएम के सतत अनुश्रवण एवं प्रशासनिक सक्रियता के परिणामस्वरूप मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने के मामले में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों का समय पर संपत्ति विवरणी जमा कराने के लिए डीएम निरंतर निगरानी कर रहे थे। सभी विभागों के डीडीओ को समय पर संपत्ति विवरणी जमा करने तथा उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में डीडीओ द्वारा समय पर विवरणी जमा की गई तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.