फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 24 -- नवाबगंज। संपत्ति के बंटवारे को लेकर हो रहे विवाद के दौरान एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना नवाबगंज के गांव बछलैया निवासी 42 वर्षीय उमेश कश्यप का अपने परिवार के सदस्यों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी अर्चना ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे जब बंटवारे को लेकर चर्चा हो रही थी तभी अचानक उमेश की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे दरोगा गीतम सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।...