नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में संपत्ति के लालच में एक बेटी ने अपनी बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया। इस दौरान आरोपी बेटी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सुरक्षा के लिए रखे गए सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की। पीड़ित बुजुर्ग महिला की शिकायत पर जाफराबाद पुलिस ने आरोपी बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 73 वर्षीय पीड़िता लीलावती मौजपुर के मोहनपुरी इलाके में रहती हैं। यह संपत्ति उनके नाम पर है। पीड़िता का कहना है कि इस संपत्ति को लेकर पहले कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जिसका फैसला उनके पक्ष में आया था। पति के निधन के बाद से वह इस घर में अकेली रहती हैं और देखभाल के लिए उन्होंने किशन नाम का एक गार्ड रखा है। आरोप है कि उनकी बेटी शिखा रानी की नजर इस प्रॉपर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.