सुल्तानपुर, मार्च 13 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अटल नगर वार्ड में नवीन परती के खाते की भूमि पर अवैध कब्जा करना युवक पर भारी पड़ा। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लेखपाल प्रज्ञा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अटल नगर वार्ड निवासी सुरेश कुमार नवीन परती के खाते की भूमि पर पुलिस एवं राजस्व कर्मियों के मना करने के बावजूद अवैध कब्जा कर रहा था। मना करने के बावजूद नहीं मान रहा था। पुलिस ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.