मेरठ, सितम्बर 21 -- रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने माता पिता संग मिलकर बड़े भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएगा रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के बड़े भाई ने माता-पिता समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। रोहटा निवासी जोनी ने बताया कि उसका भाई शेखर का माता-पिता और छोटे भाई के साथ बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार देर रात फिर से उनकी कहासुनी हो गई। इसी बीच शेखर के छोटे भाई ने फावड़े से हमला कर दिया। फावड़ा सीने पर लगने से शेखर लहूलुहान हो गया। घायल ने घर से भागकर जान बचाई। किसी तरह फोन पर बड़े भाई जोनी को फोन पर घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने लोगों के साथ मौके पर पहुंच कर घा...