कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। नवाबगंज निवासी योगिता यादव के अनुसार उनका चचिया ससुर के पक्ष से सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका वाद कानपुर सिविल कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि वे लोग उन पर मुकदमा वापस लेने और मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। 13 फरवरी को उनके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...