हरदोई, फरवरी 22 -- यूपी के हरदोई में जमीन के लालच में इंसानियत शर्मसार हो गई। ममिया ससुर और उसके बेटे ने महिला को बंधक बनाकर पीटा, तो पांच साल की बच्ची को डराने के लिए उस पर कुत्ता छोड़ दिया। मासूम को कुत्ता नोचता रहा, मगर उसने हिम्मत नहीं हारी। खून से सनी हालत में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बुलाया और हमलावरों को सलाखों तक पहुंचा दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश पुरवा का है। पूजा श्रीवास्तव का अपने दिवंगत पति अभिषेक श्रीवास्तव के पैतृक मकान को लेकर ममिया ससुर विनोद श्रीवास्तव से विवाद चल रहा है। एक फरवरी को पूजा ने विनोद, उनकी पत्नी संजू और बेटे उत्कर्ष के खिलाफ मारपीट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी बैनामा कराया गया। यह भी पढ़ें- सिपाही से मोह इंस्पेक्टर को पड़ गया भारी, हो गए सस्पेंड; की...