बाराबंकी, जनवरी 13 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को गंभीर अवस्था में लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के लोहारहार मजरे बहरौली गांव निवासी उबेद पुत्र जुबेर का उसके चाचा अफसर अली से संपत्ति बटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों चाचा भतीजे पुरानी रंजिश को लेकर आपस में कहा सुनी कर ली। आक्रोश में आकर उबेद ने चाचा पर तमंचे से फायर झोक दिया। गोली लगते ही अफसर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने मामले की जां...