संपत्ति के विवाद में बड़े भाई और भाभी पर किया हमला
दरभंगा, जुलाई 10 -- संजय लाला,दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र के बिउनी अंदामा गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्से को लेकर तीन भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दो भाइयों ने अपने बड़े भाई पर रॉड से वार कर दिया। पति को बचाने पहुंची भाभी पर भी उन्होंने हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी पति-पत्नी को इलाज के लिए आनन-फानन में डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। घायल स्व. भगाउ दास के पुत्र देव किशुन दास (45) और उनकी पत्नी मीरा देवी (35) के रूप में की गई है। देव किशुन दास के साले विशुनदेव दास ने डीएमसीएच में बताया कि संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। गुरुवार को समाधान के लिए पंचायत भी होने वाली थी। हालांकि इससे पहले ही बहस होने पर दोनों छोटे भाइयों ने मिलकर बड़े भाई और उनकी पत्नी पर रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। डीएमस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.