आगरा, जनवरी 30 -- थाना ढोलना क्षेत्र गांव जखेरा में संपत्ति बेचने के विवाद में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा है। बचाव करने आए सगे पुत्र की भी पिटाई कर दी। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जखेरा निवासी पूनम देवी का आरोप है कि 29 जनवरी को दोपहर तीन बजे उपति राम अवतार संपत्ति बेचने जा रहे थे। जब मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। बचाव करने आए उनके पुत्र अजय कुमार के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पिता की पिटाई से मां और बेटे दोनों के सिर में एवं शरीर पर दब चोटें आयी हैं। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ थाना ढोलना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...