प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। टैगोरटाउन निवासी श्रुति तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ससुर के निधन के बाद उनकी सास का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर उनकी अविवाहित ननदों दिव्या और श्रुति मिश्रा ने धोखे से सास के नाम की संपत्ति अपने नाम करा ली। विरोध करने पर ननदों और उनकी भांजी प्रज्ञा ने मिलकर उसे डंडे और रॉड से पीटा। मारपीट में उनका चार वर्षीय बेटा अवि भी चोटिल हो गया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- थ्रेशर का मुंह घुमाने को कहा तो घर में घुसकर मां-बेटे समेत तीन को पीटा, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...